नवाबगंज: बाराबंकी में खाद वितरण पर प्रशासन की पैनी नजर, 6 बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई
बाराबंकी में खाद वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला कृषि अधिकारी राजित राम और प्राविधिक सहायक प्रीतम सिंह ने नवाबगंज के छह बिक्री केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। किसानों ने बताया कि उन्हें तय दर पर खाद मिल रही है। विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि बिना पीओएस मशीन, भूमि अभिलेख और रसीद के खाद न दें।