जमुई: छठ पूजा को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष ने जमुई नगर क्षेत्र के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण
Jamui, Jamui | Nov 7, 2024 लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर जमुई नगर परिषद के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों पर सौन्दर्यकरण, सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष मो हलीम उर्फ लोलो ने 11 बजे के लगभग घाटो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सर्व प्रथम उन्होंने वार्ड नं 10 शाहपुर मुहल्ला पहुंचे जहां उन्होंने घाटों को सीढ़ीनुमा बनाने का निर्देश दिए।