जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक युवक का पैर कुचला, डॉक्टर ने हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास किया रेफर
Jamui, Jamui | Nov 6, 2024 क्यूल- जसीडीह रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक का पैर बुरी तरह कुचला गया, जिसे रेल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर मृत्युंजय कुमार द्वारा युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पटना रेफर कर दिया।