जमुई: जिले भर में छठ व्रतियों ने की खरना पूजा, 36 घंटे का कठिन उपवास शुरू, बाजारों में पूजन सामग्री के लिए उमड़ी भीड़
Jamui, Jamui | Nov 6, 2024 जमुई में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना पूजा के साथ बुधवार को समाप्त हो गया। इस दौरान बुधवार की शाम को छठ व्रतियों ने खरना पूजन पूरी विधि विधान के साथ की। दोपहर 12:30 बजे से ही छठ व्रती विभिन्न छठ घाटों और जलाशयों में स्नान व पूजन के लिए पहुंची थीं। शाम में विशेष पूजन ke bad छठ व्रतियों ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया।