कटनी नगर: स्लीमनाबाद मोहनिया: जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी से हमला
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनिया केवलारी में आज शनिवार सुबह 10:00 बजे जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर कुल्हाड़ी और सब्बल से हमला कर घायल कर दिया गया घायलों को प्राथमिक के इलाज के बाद स्लीमनाबाद स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया है जहां सीता कनौजिया, अंश कनौजिया और जीवनदीन कनौजिया का इलाज जारी है।