करछना: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नैनी सेंट्रल जेल में लगी पाठशाला,महिला बंदियों को सेहतमंद रहने के दिए गए टिप्स
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय कारागार नैनी में आज शुक्रवार को पाठशाला का आयोजन किया गया जिसमें महिला बंदियों को सेहतमंद रहने के टिप्स दिए गए,इस दौरान उन्हें बताया गया कि यदि महिलाएं पर्सनल हाइजीन पर ध्यान दें तो उन्हें कई बीमारियों से निजात मिल सकती है तथा सुबह उठकर योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें जिससे शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ रहे।