कोंडागांव: फरसगांव पेट्रोल पंप में डीजल को लेकर हंगामा, पुलिस की समझाइश के बाद हटे लोग
फरसगांव नगर के पेट्रोल पंप में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे डब्बों में डीजल लेने पहुंचे लोगों को डीजल नहीं मिलने पर नाराजगी देखने को मिली।नाराज लोग सड़क पर उतरकर जाम करने लगे। सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर सड़क से हटाया गया।1-2 मिनट जाम रहा।फरसगांव थाना प्रभारी ने लोगों से शांतिपूर्वक बारी-बारी से डीजल लेने की अपील किये।