आरा। डॉक्टर्स डे के अवसर पर आरा शहर के शहीद भवन स्थित महाराजा कॉलेज के समीप देव फार्मा द्वारा बुधवार को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यूरो, साइकियाट्री एवं नस रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.के. चौधरी ने मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत देव फार्मा के प्रोपराइटर इंदल कुमार सिंह ने डॉ. एन.के. चौधरी को बुके भेंट कर सम्मानित करने के साथ की। इसके बाद स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मानसिक एवं नस संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे और चिकित्सकीय सलाह ली।
Arrah, Bhojpur | Jul 1, 2026