अररिया: गोढ़ी चौक पर शराब तस्करी के आरोप में बाइक सवार दो सगे भाइयों को 15 बोतल विदेशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार
Araria, Araria | May 10, 2026 नगर थाना पुलिस ने शहर के गोढ़ी चौक के समीप शराब की तस्करी करते दो सगे भाइयों को 15 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों युवक बुधेश्वरी रामपुर के रहने वाले मो. सरफ अली और मो. गोलू हैं, जो रिश्ते में सगे भाई हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों भाई गोढ़ी चौक के पास किसी बड़े शराब सप्लायर से विदेशी शराब लेकर बाइक पर बुधेश्वरी रामपुर की ओर जा रहे थे।