ग्रामीण क्षेत्र से रविवार देर रात तीन बच्चे किसी कारणवश रास्ता भटककर चाईबासा पहुँच गए थे। डरे सहमे हैरान परेशान होकर बीएसएनएल ऑफिस के सड़क किनारे बैठकर रो रहे थे। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर पड़ी तो मानवीय संवेदनाओं के आधार पर बच्चों को सुरक्षित शरण दी, जिसके बाद आज बच्चों के परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।