Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image
image

नशें से दूरी है जरूरी, अभियान के तहत बमीठा थाना पुलिस ने झमटुली के हाईस्कूल मे छात्र-छात्राओ को किया जागरूक। छतरपुर जिले मे "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान के तहत बमीठा थाना पुलिस द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झमटुली में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। थाना प्रभारी बाल्मीकि चौबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा हर प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, भविष्य और परिवार को बर्बाद कर देती है, इसलिए स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें, ताकि नशामुक्त भारत के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान थाना प्रभारी ने सभी उपस्थित लोगों को नशा न करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की शपथ एवं संकल्प दिलाया। इस दौरान प्राचार्य संगीता बाजपेई, सरपंच श्रीमति पाना-राजू पटेल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।

MORE NEWS

मध्यप्रदेश के एक प्रसिद्ध कथावाचक संत नें दामोदर सिंह यादव को लेकर कह डाली बड़ी बात सुनें पुरा वीडियो क्या बोल गए महाराज #damodarsinghyadav #reel #madhypardesh #mpnews

मध्यप्रदेश के एक प्रसिद्ध कथावाचक संत नें दामोदर सिंह यादव को लेकर कह डाली बड़ी बात सुनें पुरा वीडियो क्या बोल गए महाराज #damodarsinghyadav #reel #madhypardesh #mpnews

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 18, 2026

📰 छतरपुर में MPWJU का शक्ति प्रदर्शन, 3 ब्लॉकों के 12 घंटे के दौरे में 200 से अधिक पत्रकार हुए शामिल

छतरपुर | विशेष समाचार

मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (MPWJU) की छतरपुर जिला इकाई ने 15 जुलाई 2026 को बिजावर, बक्सवाहा और घुवारा ब्लॉकों का व्यापक संगठनात्मक दौरा किया। यह दौरा प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देश पर आयोजित किया गया।

दौरे में प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, संभागीय महासचिव प्रतीक खरे तथा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह 'अंशु' के नेतृत्व में 100 से अधिक पत्रकार साथी और लगभग 40 चार पहिया वाहनों का काफिला शामिल हुआ।

बिजावर में ब्लॉक अध्यक्ष रवि बरसैयाँ ने जनपद पंचायत परिसर में सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बक्सवाहा में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया

📰 छतरपुर में MPWJU का शक्ति प्रदर्शन, 3 ब्लॉकों के 12 घंटे के दौरे में 200 से अधिक पत्रकार हुए शामिल छतरपुर | विशेष समाचार मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ (MPWJU) की छतरपुर जिला इकाई ने 15 जुलाई 2026 को बिजावर, बक्सवाहा और घुवारा ब्लॉकों का व्यापक संगठनात्मक दौरा किया। यह दौरा प्रांत अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया के निर्देश पर आयोजित किया गया। दौरे में प्रांतीय उपाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष सुरेंद्र अग्रवाल, संभागीय महासचिव प्रतीक खरे तथा जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह 'अंशु' के नेतृत्व में 100 से अधिक पत्रकार साथी और लगभग 40 चार पहिया वाहनों का काफिला शामिल हुआ। बिजावर में ब्लॉक अध्यक्ष रवि बरसैयाँ ने जनपद पंचायत परिसर में सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद बक्सवाहा में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया

Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Jul 18, 2026