झाडोल: झाड़ोल में बजरी माफियाओं का खेल, सायरन वाली जीप का वीडियो हुआ वायरल
Jhadol, Udaipur | Sep 16, 2025 उदयपुर के झाड़ोल में बजरी के ट्रैक्टर के पीछे दौड़ रही सायरन वाली जीप का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो झाड़ोल के खाखड़ नदी का बताया जा रहा है। पुलिस और माइनिंग विभाग के पास इस मामले में कोई कार्रवाई की जानकारी नहीं है। अवैध बजरी खनन के खिलाफ प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।