पयागपुर: घिसियौना पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, एक युवक की मौत, दो घायल
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी युनूस अपने चाचा मुस्लिम व जैनुल के साथ बाइक से इस्तेदारी मे मंगलवार देर रात जा रहे थे। तभी घिसियौना पुल के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे युनूस की मौत हो गई।वही चाचा मुस्लिम व जैनुल गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा है।