सुल्तानपुर: इसौली विधायक ताहिर खान बोले-PDA का मतलब 90 परसेंट कवेरा समाज
इसौली से सपा विधायक ताहिर खान शहर स्थित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए सपा के पीडीए वाले नारे की नई परिभाषा दी। विधायक ने कहा, 'पीडीए का मतलब होता है 90 प्रतिशत कवेरा समाज।' जो कमाकर ख़ाता है, जो मेहनत मजदूरी करता है। उसमें हमारे स्वर्ण जाति के लोग आते हैं, चाहे वो क्षत्रिय हों, चाहे ब्राह्मण हों, वैश्य हों मुस्लिम हों।