सुल्तानपुर: आम आदमी पार्टी ने किया विधानसभा अध्यक्षों का चयन, तिकोनिया पार्क में हुई बैठक
आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति के नेतृत्व में शहर के तिकोनिया पार्क में हुई। जिसमें राम विलास तिवारी को जिला महासचिव का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया। प्रदेश सचिव मो अख्तर ने कादीपुर से सुरेश चंद्र गौतम, सदर से बृजेश सिंह, लंभुआ से भास्कर देन मिश्रा, इसौली से अशफाक अहमद और सुलतानपुर से इशहाक अहमद को विधानसभाध्यक्ष के नाम की घोषणा।