पिड़ावा: सेमली चौहान में प्रवेशोत्सव को लेकर निकाली गई रैली, शिक्षा के लिए किया गया जागरूक
पिड़ावा क्षेत्र के सेमली चौहान के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय द्वारा मंगलवार दोपहर 12 बजे प्रवेशोत्सव को लेकर गांव में रैली निकाल कर बच्चों को शिक्षा के लिए जागरूक किया गया।इस दौरान शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा हमारे जीवन के लिए उतनी ही अनिवार्य है,जितना जीवन के लिए भोजन पानी की।इस दौरान पीईईओ बलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।