कौंच: कोंच में स्टेट बैंक के सामने बीच सड़क पर दो पक्षों में हाथापाई और मारपीट, एक पक्ष ने बाइक सवार को पीटा, वीडियो हुआ वायरल
Konch, Jalaun | May 1, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में स्टेट बैंक के सामने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बीच सड़क पर दो पक्षों के बीच हाथापाई और मारपीट हो गई, मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज से बढ़ते हुए धक्का-मुक्की तक पहुंच गया, इस दौरान कुछ लोग बाइक सवार के साथ मारपीट करते और थप्पड़ मारते नजर आए, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वही पुलिस जांच में जुटी है।