कनवास उपखण्ड क्षेत्र के देवली मांजी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ से जुड़े मामले में एक आरोपी को चनावदा से गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे जारी प्रेस नोट में पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी हरीश को गिरफ्तार किया गया है। जिसके खिलाफ प्रकरण संख्या 209/2025 में धारा 8/20 एवं 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।