टूंडला: नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा में ज्वेलर्स की दुकान की दीवार काटकर तिजोरी में रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बजहेरा में ज्वेलर्स की दुकान की दीवार काटकर चोर तिजोरी में रखे हुए सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार नीलेश ने बताया की रात्रि के समय चोर पीछे की दुकान की दीवाल काटकर दुकान के अंदर प्रवेश कर गए और तिजोरी में रखे हुए सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।