उज्जैन शहर: कोतवाली थाने में कैंसर पीड़ित बुजुर्ग महिला को लेडी एसआई ने मारा थप्पड़, महिला बेहोश, अस्पताल में इलाज जारी
कोतवाली थाने में एक बुजुर्ग महिला को लेडी एसआई द्वारा थप्पड़ मामले का मामला सामने आया है। महिला कैंसर पीडित है और घटना के बाद वे बेहोश हो गई। परिजन उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचे जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना रविवार रात करीब 9 बजे शहर के क्षीरसागर क्षेत्र की है।