गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री ने कहा, डबल इंजन की सरकार केंद्र में 12 साल और उत्तर प्रदेश में 9 साल बेमिसाल
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह गोरखपुर पहुंचे।इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए आगामी 5 जून से शुरू होने वाले मेगा अभियानों और कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी।उन्होंने बताया कि इस बार का अवसर बेहद खास है,क्योंकि इसमें 'विश्व पर्यावरण दिवस' और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिवस एक साथ जुड़ रहे हैं।