सिकंदराराऊ: पुरदिलनगर में महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में सपा की साइकिल यात्रा रोकी गई, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिजली कटौती, किसानों को खाद की समस्या तथा रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में समाजवादी पार्टी द्वारा सोमवार को दिन में 1 बजे से निकाली गई साइकिल यात्रा को प्रशासन ने पुरदिलनगर के अंबेडकर तिराहे पर रोक दिया। इसके बाद सपा नेताओं ने मौके पर ही उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया।