समस्तीपुर: चांधरपुर गांव में कलयुगी पुत्र ने जमीन के खातिर पिता की कर दी हत्या,
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के चांधरपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि जमीन बेचने की विवाद को लेकर पुत्र ने अपने ही पिता पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान गांव के ही रामाशीष महतो के रूप में की गई। कल्याणपुर थाने की पुलिस ने छापेमारी के दौरान पुत्र मुकेश महतो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को दिया शव।