समस्तीपुर: शहर के निम गली में सेंटरिंग का तख्ता गिराने के विवाद को लेकर एक ही परिवार के चार सदस्यों के साथ मारपीट
नगर थाना क्षेत्र के निम गली के रहने वाले संतोष साह ने बताया कि उनके पड़ोसी छत ढलाई करवाए थे। छत ढलाई का काम समाप्त होने के बाद आज सेंटरिंग का तख्ता निकालकर उनके घर के आगे गिरवा रहे थे। उन्होंने मना किया तो पड़ोसी आक्रोशित होकर उन्हें उनकी पत्नी अंजली देवी जीजा मदन शाह बहन प्रेम शिला देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है।