समस्तीपुर: शहर के मगरदही नीम गली मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष में हुई मारपीट में आधे दर्जन लोग जख्मी
समस्तीपुर जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरदही नीम गली मोहल्ला में जमीनी विवाद को लेकर मनोज कुमार मेहरा व संतोष साह के बीच भीषण मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष से संतोष साह,मदन साह,अंजली देवी,अमृता कुमारी, प्रेम शिला देवी वहीं दूसरे पक्षी मनोज कुमार मेहरा जख्मी हो गए। नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच जख्मी संतोष साह के परिवार का लिया बयान।