समस्तीपुर: जिला न्यायालय में जमीनी विवाद शराब एवं अन्य मामले को लेकर चार लोगों ने किया समर्पण
जिले के विभिन्न इलाके के रहने वाले चार लोगों ने जमीनी विवाद शराब एवं अन्य मामले को लेकर जिला न्यायालय में समर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद सभी लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।