Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत प्राप्त प्रपत्रों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्रपत्रों का परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #मुख्यमंत्रीजनविश्वासअभियान #जनविश्वासअभियान #JansamparkMP #JanVishwasAbhiyan2026 #vidisha

2 views | Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

MORE NEWS

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न
..
योजनाओं के प्रचार-प्रसार, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान
..
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड ग्यारसपुर द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत भवन मानोरा के मीटिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।
      
प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में जिला समन्वयक द्वारा परिषद की आगामी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इसमें हरियाली यात्रा, स्वच्छता पखवाड़ा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं विधिक साक्षरता, वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समाज कार्य तभी सफल हो सकता है, जब हम नियमित रूप से सक्रिय होकर कार्य करें। प्रत्येक प्रस्फुटन समिति की नियमित बैठक आयोजित हो तथा समिति के पास अपने ग्राम का सर्वे उपलब्ध हो, ताकि स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके।
     
कार्यक्रम के तृतीय सत्र में उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को आधुनिक फल उद्यान विकसित करने तथा अमरूद एवं पपीते की खेती को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके पश्चात नवांकुर संस्थाओं के समन्वयक शैलेन्द्र रघुवंशी, महेश बैरागी, रविंद्र दांगी, रामपाल चौहान एवं नीलेश भार्गव ने वर्तमान परिस्थितियों एवं परिषद की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
     
बैठक के पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके बाद सभी सदस्यों के लिए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता राजेन्द्र यादव, रायबहादुर यादव एवं मर्दन सिंह दांगी सहित विकासखंड ग्यारसपुर की 25 सक्रिय प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। #vidisha

प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम के तहत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न .. योजनाओं के प्रचार-प्रसार, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान .. मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड ग्यारसपुर द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम अंतर्गत मासिक बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन ग्राम पंचायत भवन मानोरा के मीटिंग हॉल में किया गया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती पूजा श्रीवास्तव ने परिषद के कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने उपस्थित सदस्यों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों तक उनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में जिला समन्वयक द्वारा परिषद की आगामी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया गया। इसमें हरियाली यात्रा, स्वच्छता पखवाड़ा, ‘एक पेड़ मां के नाम’ एवं विधिक साक्षरता, वृक्षारोपण अभियान, तिरंगा यात्रा तथा बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश सहित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि समाज कार्य तभी सफल हो सकता है, जब हम नियमित रूप से सक्रिय होकर कार्य करें। प्रत्येक प्रस्फुटन समिति की नियमित बैठक आयोजित हो तथा समिति के पास अपने ग्राम का सर्वे उपलब्ध हो, ताकि स्थानीय समस्याओं को चिन्हित कर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्य किया जा सके। कार्यक्रम के तृतीय सत्र में उद्यानिकी विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को आधुनिक फल उद्यान विकसित करने तथा अमरूद एवं पपीते की खेती को बढ़ावा देने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। इसके पश्चात नवांकुर संस्थाओं के समन्वयक शैलेन्द्र रघुवंशी, महेश बैरागी, रविंद्र दांगी, रामपाल चौहान एवं नीलेश भार्गव ने वर्तमान परिस्थितियों एवं परिषद की आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने सभी नवांकुर संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों से कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। बैठक के पश्चात तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसके बाद सभी सदस्यों के लिए सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, परामर्शदाता राजेन्द्र यादव, रायबहादुर यादव एवं मर्दन सिंह दांगी सहित विकासखंड ग्यारसपुर की 25 सक्रिय प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 8, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अपर कलेक्टर ने रसूलपुर में किया विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण
..
ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं, मौके पर कराया निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही के निर्देश
..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा त्योंदा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर का भ्रमण किया गया।
    
अपर कलेक्टर श्री डामोर ने ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, शासकीय विद्यालय, बालिका छात्रावास एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का जायजा लेकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
    
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं तथा संस्थाओं के संचालन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
    
अपर कलेक्टर श्री डामोर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं स्थानीय आवश्यकताएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए मौके पर ही आवश्यक निराकरण कराया। जिन प्रकरणों में तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उनके संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को सहजता और समय पर उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। #vidisha

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अपर कलेक्टर ने रसूलपुर में किया विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण .. ग्रामीणों से संवाद कर सुनी समस्याएं, मौके पर कराया निराकरण; अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही के निर्देश .. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लेने तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर द्वारा त्योंदा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत रसूलपुर का भ्रमण किया गया। अपर कलेक्टर श्री डामोर ने ग्राम पंचायत में संचालित विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र, निर्माणाधीन सामुदायिक भवन, शासकीय विद्यालय, बालिका छात्रावास एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान का जायजा लेकर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, हितग्राहियों को मिल रही सुविधाओं तथा संस्थाओं के संचालन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री डामोर ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं स्थानीय आवश्यकताएं सुनीं। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं पर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए मौके पर ही आवश्यक निराकरण कराया। जिन प्रकरणों में तत्काल निराकरण संभव नहीं था, उनके संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को सहजता और समय पर उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुनिश्चित करना है। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज में गूंजा ‘एमपी गजब है’ का संदेश, सेंट एसआरएस गंजबासौदा की टीम प्रथम 
..
मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन धरोहरों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से ‘बूझो, जानो और फिर देखो अपना मध्यप्रदेश’ थीम के अंतर्गत जिला स्तरीय मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी सात विकासखंडों से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में 125 विद्यालयों के 375 विद्यार्थियों एवं 125 शिक्षकों सहित लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

क्विज की नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था। इसके बाद विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के बीच मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया गया। मल्टीमीडिया क्विज में विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश पर्यटन, प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन स्थलों तथा प्रदेश के सभी जिलों से संबंधित रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्नों का उत्साह के साथ उत्तर दिया।

सेंट एसआरएस गंजबासौदा की टीम रही प्रथम -
     जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सेंट एसआरएस गंजबासौदा के विद्यार्थियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब यह विजेता टीम राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए क्विज के माध्यम से मध्यप्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत के बारे में नई जानकारियां प्राप्त कीं। नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति शुक्ला ने बताया कि विजेता टीम के नौ प्रतिभागियों को तीन दिन एवं दो रात का टूरिज्म पैकेज, जबकि उपविजेता टीम के नौ प्रतिभागियों को दो दिन एवं एक रात का टूरिज्म पैकेज प्रदान किया जाता है। इन पर्यटन पैकेजों का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना और प्रदेश की पर्यटन पहचान से उन्हें जोड़ना है।

सुबह 8 बजे से शुरू हुई गतिविधियां -
    क्विज प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन सुबह 8 बजे से शुरू किया गया। पंजीयन के बाद प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात लिखित परीक्षा आयोजित हुई। लिखित परीक्षा के बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया गया। ऑडिटोरियम में मल्टीमीडिया स्क्रीन पर पूछे गए रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नों का विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक विरासत, कला-संस्कृति, भौगोलिक विशेषताओं तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया गया। इससे विद्यार्थियों को खेल-खेल में अपने प्रदेश के बारे में जानने और अपनी सामान्य ज्ञान की समझ को बेहतर करने का अवसर मिला।

आयोजन टीम एवं निर्णायकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका -
    क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री कमलेश दुबे, श्री खेलन सिंह विश्वकर्मा, श्री सुरेंद्र रिछारिया एवं श्री शैलेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक की भूमिका प्राचार्य शेरपुर श्रीमती सीमा सक्सेना, श्रीमती अलबीसिया तिर्की एवं श्री खेलन सिंह विश्वकर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में सुश्री अचला जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि क्विज के सूत्रधार श्री कमलेश दुबे रहे।

विद्यार्थियों ने कहा—पूरे साल रहता है क्विज का इंतजार -
    क्विज प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें हर वर्ष इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है। विद्यार्थियों ने कहा कि क्विज के माध्यम से उन्हें मध्यप्रदेश की ऐसी अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी मिली, जिनसे वे पहले पूरी तरह परिचित नहीं थे। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में प्रदेश की विरासत के प्रति जिज्ञासा और गौरव की भावना को बढ़ाया। ‘एमपी गजब है’ की पहचान को ज्ञान और मनोरंजन के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाने वाली यह प्रतियोगिता पर्यटन जागरूकता के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनी। #vidisha

मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज में गूंजा ‘एमपी गजब है’ का संदेश, सेंट एसआरएस गंजबासौदा की टीम प्रथम .. मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यटन धरोहरों से विद्यार्थियों को परिचित कराने के उद्देश्य से ‘बूझो, जानो और फिर देखो अपना मध्यप्रदेश’ थीम के अंतर्गत जिला स्तरीय मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को रविंद्र नाथ टैगोर ऑडिटोरियम में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी सात विकासखंडों से विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में 125 विद्यालयों के 375 विद्यार्थियों एवं 125 शिक्षकों सहित लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया। क्विज की नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक विद्यालय से तीन विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन कराया गया था। इसके बाद विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई। लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों के बीच मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया गया। मल्टीमीडिया क्विज में विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश पर्यटन, प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर, पर्यटन स्थलों तथा प्रदेश के सभी जिलों से संबंधित रोचक और ज्ञानवर्धक प्रश्नों का उत्साह के साथ उत्तर दिया। सेंट एसआरएस गंजबासौदा की टीम रही प्रथम - जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सेंट एसआरएस गंजबासौदा के विद्यार्थियों की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अब यह विजेता टीम राज्य स्तरीय मध्यप्रदेश टूरिज्म क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के दौरान उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए क्विज के माध्यम से मध्यप्रदेश के विविध पर्यटन स्थलों और सांस्कृतिक विरासत के बारे में नई जानकारियां प्राप्त कीं। नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति शुक्ला ने बताया कि विजेता टीम के नौ प्रतिभागियों को तीन दिन एवं दो रात का टूरिज्म पैकेज, जबकि उपविजेता टीम के नौ प्रतिभागियों को दो दिन एवं एक रात का टूरिज्म पैकेज प्रदान किया जाता है। इन पर्यटन पैकेजों का उद्देश्य विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना और प्रदेश की पर्यटन पहचान से उन्हें जोड़ना है। सुबह 8 बजे से शुरू हुई गतिविधियां - क्विज प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन सुबह 8 बजे से शुरू किया गया। पंजीयन के बाद प्रतिभागियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। इसके पश्चात लिखित परीक्षा आयोजित हुई। लिखित परीक्षा के बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया गया। ऑडिटोरियम में मल्टीमीडिया स्क्रीन पर पूछे गए रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नों का विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के पर्यटन स्थलों, ऐतिहासिक विरासत, कला-संस्कृति, भौगोलिक विशेषताओं तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े प्रश्नों को शामिल किया गया। इससे विद्यार्थियों को खेल-खेल में अपने प्रदेश के बारे में जानने और अपनी सामान्य ज्ञान की समझ को बेहतर करने का अवसर मिला। आयोजन टीम एवं निर्णायकों की रही महत्वपूर्ण भूमिका - क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन में श्री कमलेश दुबे, श्री खेलन सिंह विश्वकर्मा, श्री सुरेंद्र रिछारिया एवं श्री शैलेंद्र शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। निर्णायक की भूमिका प्राचार्य शेरपुर श्रीमती सीमा सक्सेना, श्रीमती अलबीसिया तिर्की एवं श्री खेलन सिंह विश्वकर्मा ने निभाई। कार्यक्रम में सुश्री अचला जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जबकि क्विज के सूत्रधार श्री कमलेश दुबे रहे। विद्यार्थियों ने कहा—पूरे साल रहता है क्विज का इंतजार - क्विज प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें हर वर्ष इस प्रतियोगिता का इंतजार रहता है। विद्यार्थियों ने कहा कि क्विज के माध्यम से उन्हें मध्यप्रदेश की ऐसी अनेक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जानकारी मिली, जिनसे वे पहले पूरी तरह परिचित नहीं थे। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों में प्रदेश की विरासत के प्रति जिज्ञासा और गौरव की भावना को बढ़ाया। ‘एमपी गजब है’ की पहचान को ज्ञान और मनोरंजन के माध्यम से विद्यार्थियों तक पहुंचाने वाली यह प्रतियोगिता पर्यटन जागरूकता के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनी। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीण युवाओं तक पहुँची कौशल विकास एवं आईटीआई प्रवेश की जानकारी
..
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्राम घटेरा एवं त्योंदा में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्या सुश्री कविता रघुवंशी द्वारा युवाओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के महत्व, शासकीय आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया तथा शासन की विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं में कौशल प्रशिक्षण की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

उन्होंने बताया कि आज शासन की विभिन्न योजनाओं, अप्रेंटिसशिप, उद्योगों में रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना सहित अनेक अवसरों का लाभ लेने के लिए तकनीकी कौशल अत्यंत आवश्यक है। कौशल विकास केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण की सशक्त नींव है।

कार्यक्रम के दौरान शासकीय आईटीआई में संचालित रोजगारपरक ट्रेडों, छात्रवृत्ति, महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीट आरक्षण, प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट तथा सभी विद्यार्थियों के लिए दो आसान किस्तों में शुल्क जमा करने की सुविधा की जानकारी दी गई। साथ ही इच्छुक युवाओं का तत्काल ऑनलाइन पंजीयन भी कराया गया एवं प्रवेश संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

प्राचार्या सुश्री कविता रघुवंशी ने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जुड़ें। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शासकीय आईटीआई की योजनाओं एवं प्रवेश प्रक्रिया में विशेष रुचि दिखाई। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के माध्यम से ग्रामीण युवाओं तक पहुँची कौशल विकास एवं आईटीआई प्रवेश की जानकारी .. मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर के मार्गदर्शन में ग्राम घटेरा एवं त्योंदा में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम में शासकीय आईटीआई विदिशा की प्राचार्या सुश्री कविता रघुवंशी द्वारा युवाओं, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को कौशल विकास के महत्व, शासकीय आईटीआई की प्रवेश प्रक्रिया तथा शासन की विभिन्न रोजगारोन्मुखी योजनाओं में कौशल प्रशिक्षण की भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि आज शासन की विभिन्न योजनाओं, अप्रेंटिसशिप, उद्योगों में रोजगार, स्वरोजगार, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा, मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना सहित अनेक अवसरों का लाभ लेने के लिए तकनीकी कौशल अत्यंत आवश्यक है। कौशल विकास केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के निर्माण की सशक्त नींव है। कार्यक्रम के दौरान शासकीय आईटीआई में संचालित रोजगारपरक ट्रेडों, छात्रवृत्ति, महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत सीट आरक्षण, प्रशिक्षण शुल्क में 25 प्रतिशत की छूट तथा सभी विद्यार्थियों के लिए दो आसान किस्तों में शुल्क जमा करने की सुविधा की जानकारी दी गई। साथ ही इच्छुक युवाओं का तत्काल ऑनलाइन पंजीयन भी कराया गया एवं प्रवेश संबंधी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्राचार्या सुश्री कविता रघुवंशी ने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल आधारित प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जुड़ें। कार्यक्रम में ग्रामीण युवाओं एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शासकीय आईटीआई की योजनाओं एवं प्रवेश प्रक्रिया में विशेष रुचि दिखाई। #JanVishwasAbhiyan2026 #हर_शुक्रवार_जनता_के_नाम

Vidisha, Madhya Pradesh | Aug 7, 2026