गुना नगर: पीजी कॉलेज में संभाग स्तरीय महिला-पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, ग्वालियर का दबदबा, गुना दूसरे स्थान पर
गुना पीजी कॉलेज मैदान पर 12 से 14 दिसंबर तक तीन दिवसीय संभाग स्तरीय महिला पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। सबसे ज्यादा मैडल जीतकर ग्वालियर ने पहला स्थान पाकर दबदबा बनाया, दूसरे स्थान पर गुना रहा। समापन में उच्च शिक्षा विभाग और खेल विभाग के अधिकारी संभाग के सभी जिलों की महिला पुरुष टीम मौजूद रही। विजेता टीम और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।