अरवल: जनता दरबार में एसपी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, तत्काल कार्रवाई का दिया निर्देश
Arwal, Arwal | May 29, 2026 पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनता दरबार में भूमि विवाद, मारपीट, पारिवारिक विवाद एवं अन्य मामलों को लेकर लोग उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश