बारुन: बारुण में बेखौफ चोरों का आतंक, नहर किनारे से 33 केवी बिजली तार की चोरी, मूल्य दो लाख से अधिक
औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला महुअरी गांव के समीप पटना नहर किनारे का है, जहां अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 33 हजार वोल्ट यानी 33 केवी की मुख्य विद्युत लाइन का भारी-भरकम तार काटकर चोरी कर लिया।