गोरखपुर: हाइवे पर सघन चेकिंग अभियान चला, 70 ड्रंकन ड्राइविंग में पकड़े गए, 1085 वाहनों की जांच कर बड़ी कार्रवाई की गई
गोरखपुर यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे पर दो दिवसीय सघन अभियान चलाकर नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की।जिले के 8 प्रमुख टोल प्लाजा पर एक साथ चलाए गए।इस अभियान में बड़ी संख्या में वाहनों की जांच की गई और कई गंभीर उल्लंघनों का खुलासा हुआ।अभियान के दौरान टीम ने ब्रेथ एनालाइजर की मदद से कुल 1085 वाहन चालको की जांच किया।