मंझनपुर: SP सत्यनारायण प्रजापत का डबल एक्शन, पश्चिम शरीरा थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, हिनौता चौकी प्रभारी सस्पेंड
कौशाम्बी में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत एक बार फिर सख्त तेवर में नजर आए हैं। जनपद में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने एक साथ दो बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस महकमे में हलचल मचा दी है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर एसपी ने थाना पश्चिम शरीरा के थानाध्यक्ष हरीश तिवारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।