बहेड़ी: बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक बीती 23 जुलाई को उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी घर से गायब हो गई महिला के मुताबिक बेटी के गायब होने के बाद उसे आस पास में काफी तलाश किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा जिसके चलते पीड़ित महिला ने पुलिस से मामले की शिकायत की इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है।