गुना कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट में 5 दिसंबर को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली थी, ड्रॉप आउट बच्चो को पुनः प्रवेश के निर्देश दिए थे। 7 दिसंबर को DEO राजेश गोयल ने बताया, 6 दिसंबर को राजस्व शिक्षा और पंचायत विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत देहरी के ग्राम पुरा लोहारी में तीन ड्रॉप आउट बच्चों का माता-पिता से बात कर कक्षा 7 और 8 में स्कूल में पुनः प्रवेश कराया।