पटना ग्रामीण: छोटी नगला में आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, तीन घायल, 5 अभियुक्त गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र के छोटी नगला में रविवार की रात करीब 9:15 बजे आपसी रंजिश में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान एक गुट ने दूसरे गुट पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दो लोगों को चाकू लगी जबकि एक मामूली रूप से घायल है।