पोलायकलां: पोलायकला के पांडवकालीन हिमालेश्वर महादेव मंदिर मोरटा-केवडी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम
पोलायकला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह 7 बजे पांडवकालीन हिमालेश्वर महादेव मंदिर, मोरटा-केवडी परिसर में योग सेवा समिति के तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम आयोजित हुआ। योग प्रशिक्षकों ने उपस्थित श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।