हुज़ूर: महिला आरक्षण बिल के विरोध में भोपाल में बीजेपी ने निकाली जन आक्रोश पद यात्रा
Huzur, Bhopal | Apr 20, 2026 लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल पास नहीं हो पाने के विरोध में भोपाल में बीजेपी ने जन आक्रोश महिला पद यात्रा निकाली। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत मंत्री- सांसद और बीजेपी महिला मोर्चा की नेता कार्यकर्ता शामिल हुईं। पद यात्रा भोपाल के एमवीएम कॉलेज ग्राउंड से लोक भवन होते हुए रोशनपुरा चौराहे पहुंची।