फिरोज़ाबाद: किड्स कॉर्नर स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ, आगरा-फिरोजाबाद के एमएलसी विजय शिवहरे रहे मुख्य अतिथि
शनिवार दोपहर सवा तीन बजे करीब फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चैस स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किड्स कॉर्नर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष व टूर्नामेंट डायरेक्टर डॉ मयंक भटनागर के नेतृत्व में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी विजय शिवहरे, विशिष्ट अतिथि गौ सेवा आयोग के सदस्य रहे।