महागामा: महागामा में कांग्रेस का संवाद सह बीएलओ प्रशिक्षण शिविर आयोजित, मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए कार्यकर्ता प्रशिक्षित
Mahagama, Godda | May 10, 2026 महागामा प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा महागामा में संवाद सह डीएलएड -2 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के विभिन्न बूथ से बड़ी संख्या में कांग्रेस के बूथ एजेंट, पंचायत अध्यक्षों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण की विस्तृत जानकारी देना है।