लाडपुरा: आरके पुरम थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट का प्रयास कर रहे 3 बदमाशों से एक व्यक्ति ने किया मुकाबला, CCTV फुटेज वायरल
Ladpura, Kota | Aug 10, 2025 शहर के आर के पुरम थाना क्षेत्र इलाके में बाइक सवार तीन युवकों ने साइकिल से जा रहे एक व्यक्ति को चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया। व्यक्ति ने तीनों बदमाशों का डटकर सामना किया। पास के मकान से एक व्यक्ति शोरगुल सुन बाहर आया तो तीनों बदमाश फरार हुए। यह पूरा घटनाक्रम कॉलोनी में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।