शिवपुरी: सुभाषपुरा पुलिस ने चार साल से फरार ₹1000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया
शिवपुरी जिले की सुभाषपुरा थाना पुलिस ने सात लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में चार साल से फरार चल रहे 1000 रुपये के इनामी आरोपी शिवराज मोगिया (26) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी पर नकली सोने के मोतियों को असली बताकर सात लाख रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेवड़ा-गोपालपुर रोड स्थित बरखे मंदिर ।