सुजानगढ़: सुजानगढ़ में मंगलवार की बारिश का पानी अब तक नहीं निकला, जलभराव के कारण बाजार में दुकानें बंद
सुजानगढ़। मंगलवार रात हुई बारिश का पानी गुरुवार तक भी शहर से नहीं निकल पाया। मुख्य बाजार, गांधी चौक, सब्जी मंडी, सिंघी मंदिर के पीछे, लाडनूं बस स्टैंड व बाईपास, दुलिया बास समेत कई जगह गंदा पानी जमा है। जलभराव के कारण गुरुवार को भी कई दुकानें नहीं खुलीं।