कोंच: धरहरा पुल के पास खड़ी बाइक चोरी, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की
Konch, Gaya | May 18, 2026 थाना क्षेत्र के खजूरी गांव निवासी जितेंद्र कुमार शर्मा की मोटरसाइकिल चोरी हो जाने का मामला सोमवार को सामने आया है। जानकारी के अनुसार उनकी ब्लैक कलर की पैशन प्रो मोटरसाइकिल धरहरा पुल के समीप सड़क किनारे से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई। बताया जाता है कि सोमवार सुबह करीब 6:27 बजे जितेंद्र कुमार शर्मा अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी कर नीचे ताड़ी पीने चले गए थे।