साहिबगंज: सदर अस्पताल में बढ़ाया जाएगा मैनपावर व लगाए जाएंगे अतिरिक्त बेड, नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी ने किया निरीक्षण
जिला मुख्यालय के सबसे बड़े सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को अत्याधुनिक सुविधाओं का लाभ देने के लिए नोडल पदाधिकारी सह डीडीसी सतीश चंद्रा लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। जहां शनिवार को वेयर हाउस सभागार में अपने अधीनस्थ अधिकारियों व चिकित्सकों के साथ उन्होंने बैठक की। वही कहा कि बहुत जल्द सदर अस्पताल में मैन पावर की कमी को दूर किया जायेगा।