किरनापुर: ग्राम कान्द्रीकला में साप्ताहिक बाजार नीलामी में विवाद, मारपीट और चाकू से हमला
किरनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांद्रीकला में साप्ताहिक बाजार की नीलामी के दौरान विवाद के बाद मारपीट और चाकू से हमला होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रार्थी मयाराम मेश्राम ने रिपोर्ट में बताया कि ग्राम पंचायत भवन के पास बाजार नीलामी चल रही थी। इसी दौरान उन्होंने ठेका राशि