बलिया: ARTO ने सभी स्कूल संचालकों के लिए जारी किए दिशा निर्देश
Ballia, Ballia | Jun 29, 2026 आगामी शैक्षणिक सत्र और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एआरटीओ अरुण कुमार राय ने जिले के सभी स्कूल संचालकों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में संचालित सभी वाहनों के आवश्यक प्रपत्र जैसे परमिट, फिटनेस और बीमा पूरी तरह वैध होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों का विवरण यूपी आईएसवीएनपी (UPISVNP) पोर्टल पर अद्यतन रखा जाए।