सैदपुर: शराब के नशे में घर से ड्यूटी पर जा रहा हेड कांस्टेबल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल, CHC कर्मियों से की अभद्रता
क्षेत्र के मारूफपुर-मझिलेपुर फोरलेन पर शराब के नशे में धुत तेज रफ्तार यूपी पुलिस का जवान अज्ञात हालत में दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहीं के 4 युवक उसे लेकर सैदपुर सीएचसी आए, जहाँ वो अस्पताल कर्मियों से अभद्रता करने लगा। साथ ही नशे में चोट पर लगाई गई पट्टी खोलकर फेंकने लगा। जिसके बाद उसे रेफर कर दिया गया।