बक्सर: जातीय जनगणना पर अरबों रुपये खर्च होने के बावजूद गरीब मजदूरों को लाभ नहीं मिल रहा: बक्सर में राजद जिला अध्यक्ष
Buxar, Buxar | Nov 28, 2024 जातीय जनगणना में अरबों रूपए हुआ खर्च पर गरीब मजदूरों को लाभ नहीं मिल रहा है। उक्त बाते दोपहर 2 बजे बक्सर में राजद के जिला अध्यक्ष शेष नाथ सिंह ने कहा। उन्होने कहा कि जातीय जनगणना बिहार में कराया गया था। उस समय नीतीश कुमार की ही सरकार थी। राजद सहयोगी पार्टी के रूप में थी। यह पैसा गरीब किसान मजदूर की खून पसीने की कमाई थी, जो भारत के खजाने से खर्च किया गया था।