बक्सर: नगर भवन स्थित स्टेशन रोड पर राजद कार्यकर्ताओं ने नौकरियों में 65% आरक्षण की मांग को लेकर दिया एक दिवसीय धरना
Buxar, Buxar | Nov 28, 2024 नगर भवन के पास स्टेशन रोड में गुरुवार को दिन में 2 बजे राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने सरकारी नौकरियों में आरक्षण की मांग को लेकर धरना दिया. जिसमें 65 प्रतिशत आरक्षण की वकालत करते हुए सरकार से इसे लागू करने की आवाज बुलंद की गई. धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह तथा संचालन की जिम्मेवारी जिला प्रधान महासचिव धनपति चौधरी ने निभाई.