हसनपुर: हसनपुर के गांव मनौटा में मुख्य रास्ते पर जल भराव, स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही परेशानी, किया प्रदर्शन
ग्राम पंचायत मनोटा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पर्याप्त संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। विद्यालय में आने-जाने के मार्ग पर नाले का गंदा पानी भरा रहने के कारण बच्चों एवं शिक्षकों को अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन गंदे पानी से होकर विद्यालय पहुंचना मजबूरी बन गया है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं एवं दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।